BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शरद पवार बोले, पाक के लोग भारतीयों को मानते हैं अपना रिश्तेदार

मुंबई। एनसीपी के चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा है कि मैंने पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा किया है और वहां मेरी मेहमान नवाजी की गई। पाकिस्तानियों का मानना है कि भले ही वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत नहीं जा सकते, लेकिन वे एक भारतीय को अपने रिश्तेदारों के रूप में मानते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यहां लोग कहते हैं कि पाकिस्तानी अन्याय झेल रहे हैं और खुश नहीं हैं, लेकिन ये सच नहीं है। ये बयान केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिए जाते हैं, बिना पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति जाने। यहां का शासक वर्ग राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठी बातें फैला रहा है।

पवार ने कहा कि पाकिस्तान में आम लोग भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं। हम भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान ले गए थे , जहां टीम को भरपूर प्यार मिला था। लेकिन आज हमारे देश में एक अलग तरह का माहौल बन गया है।


शरद पवार ने आगे कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) के मुद्दे पर कहा कि पहले इस तरह की घटना सुनाई नहीं देती थी लेकिन अब ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More