BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले हुए 4.25 करोड़

वाशिंगटन। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.25 करोड़ हो चुकी है, वहीं घातक संक्रमण से अब तक 1,148,940 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने रविवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के नए अपडेट के अनुसार, रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 42,532,198 हो गई, जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,148,943 हो गया।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देश हैं। यहां संक्रमण के 8,571,943 मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इससे हुई मौतों का आंकड़ा 224,771 है।

वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 7,814,682 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 117,956 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,380,635), रूस (1,487,260), फ्रांस (1,084,659), अर्जेंटीना (1,081,336), स्पेन (1,046,132), कोलम्बिया (1,007,711), मेक्सिको (886,800), पेरू (883,116), ब्रिटेन (857,043), दक्षिण अफ्रीका (714,246), ईरान (562,705), इटली (504,509), चिली (500,542), इराक (449,153) और जर्मनी (427,808) हैं।

कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील का स्थान है, जहां 156,903 मौतें दर्ज की गई हैं।

वहीं 10,000 से अधिक मौत दर्ज करने वाले देशों में मेक्सिको (88,743), ब्रिटेन (44,835), इटली (37,210), स्पेन (34,752), फ्रांस (34,536), पेरू (34,033), ईरान (32,320), कोलंबिया (30,000), अर्जेंटीना (28,613), रूस (25,647), दक्षिण अफ्रीका (18,944), चिली (13,892), इंडोनेशिया (13,205), इक्वाडोर (12,542), बेल्जियम (10,658), इराक (10,568) और जर्मनी (10,015) हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More