BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

विधानसभा चुनाव से पहले योगी ने बनाई अंबेडकर स्मारक बनाने की योजना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले दलितों को लुभाने के प्रयास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि वह दलित नेता डॉ बी.आर. अम्बेडकर का एक भव्य स्मारक बनवाएंगे। लखनऊ के ऐशबाग में स्थित भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर मेमोरियल एंड कल्चरल सेंटर की आधारशिला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 28 जून को अपनी लखनऊ यात्रा के दौरान रखे जाने की संभावना है।

इस परियोजना पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है और सूत्रों ने संकेत दिया कि केंद्र का एक हिस्सा, जिसमें 45 मीटर ऊंची प्रतिमा शामिल होगी, दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा, ताकि 6 दिसंबर को अंबेडकर की पुण्यतिथि पर इसका उद्घाटन किया जा सके।

लखनऊ में पहले से ही अम्बेडकर और उनकी पत्नी रमाबाई की स्मृति में समर्पित कई स्मारक हैं। इन सभी का निर्माण राज्य में बहुजन समाज पार्टी के विभिन्न शासनों के दौरान लखनऊ और नोएडा में किया गया था।

योगी आदित्यनाथ के अनुसार, प्रस्तावित अंबेडकर स्मारक सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों के केंद्र के रूप में काम करेगा।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा "यह एक भव्य इमारत होगी, जिसमें अम्बेडकर की मूर्ति, पुस्तकालय, संग्रहालय और सभागार होगा। वर्तमान योजनाओं के अनुसार, प्रतिमा 25 फीट ऊंची होगी, 20 फीट ऊंचे आसन पर रखी जाएगी। वहां साल भर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सेमिनार, नाटक आदि शामिल हैं। छात्र शोध उद्देश्यों के लिए भी इसे देख सकते हैं।"

पुस्तकालय में डिजिटल साहित्य का एक विशाल भंडार होगा, जिसमें अम्बेडकर पर किताबें और उनके अपने लेखन शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित स्थल पर मिट्टी की जांच शुरू हो चुकी है।

एक अधिकारी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि परियोजना का एक हिस्सा छह दिसंबर तक पूरा हो जाएगा जिससे अंबेडकर की पुण्यतिथि पर इसका उद्घाटन किया जा सके।"

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More