BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

विधानसभा चुनाव में भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी : ममता

कोलकाता| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुगली जिले के साहगंज में सार्वजनिक सभा के दो दिन बाद, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में एक भी गोल नहीं कर पाएगी। पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में हाई वोल्टेज चुनाव होने की उम्मीद है।

बनर्जी ने कहा, "बीजेपी बंगाल में एक भी गोल नहीं कर पाएगी। मैं विधानसभा चुनाव में गोलकीपर बनूंगी।"

उन्होंने इस दौरान तृणमूल के चुनाव स्लोगन 'खेला होबे (वहां खेल होगा)' को भी दोहराया।

उन्होंने कहा, " गुजरात, बंगाल पर शासन नहीं करेगा। बंगाल, बंगाल पर शासन करेगा। मोदी बंगाल पर शासन नहीं करेगा। कोई भी गुंडा बंगाल पर शासन नहीं करेगा।"

बनर्जी ने आगे कहा कि ट्रंप से भी खराब दुर्भाग्य पीएम मोदी और भाजपा का इंतजार कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "वे ट्रम्प को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने में मदद करने के लिए गए थे। ट्रम्प के भाग्य का फैसला हो गया है। उनकी किस्मत का फैसला बहुत जल्द होगा।"

तृणमूल कांग्रेस के सुप्रीमो ने मंगलवार को पार्टी के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ के लिए भाजपा पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "वे मेरे घर में प्रवेश कर रहे हैं और हमारी बहू को कोयला चोर कह रहे हैं। वे माताओं और बहनों को कोयला चोर कह रहे हैं। वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। दुगार्पुर में उस होटल का मालिक कौन है जहां भाजपा नेता रहते हैं। क्या वह कोयला चोर नहीं है?"


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More