BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विकास दुबे के 2 और साथी मुठभेड़ में ढेर

कानपुर। कानपुर के पांच लाख के इनामी विकास दुबे के दो और साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। विकास के साथी प्रभात को कानपुर के पनकी और बबुआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के साथी प्रभात मिश्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से चार पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए थे। इसमें 2 पिस्टल घटना के समय पुलिस से लूटी गई थीं।

फरीदाबाद की कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ला रही थी और एसटीएफ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी। कानपुर में आने पर पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंक्च र हो गई। इस बीच प्रभात मौका पाते ही पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। इसमें एसटीफ के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं जवाबी फायरिंग में गोली लगने से प्रभात भी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

उधर, इटावा सिविल लाइन पुलिस ने कचौरा रोड पर एक मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया, जिसकी पहचान कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सदस्य के रूप में की गई है।

इटावा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि बदमाश की पहचान कानपुर चौबेपुर के बिकरू निवासी बबुआ दुबे उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है, वह बिकरू कांड के आरोपितों में शामिल था और उसपर पचास हजार का इनाम भी घोषित है। उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कानपुर इटावा हाईवे पर बकेवर इलाके के महेवा के पास सुबह 3 बजे एक स्विफ्ट डिजायर को लूट कर भाग रहे चार बदमाशों को सिविल लाइन इलाके में कचौरा रोड पर पुलिस ने घेर कर रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

बदमाशों की फायरिंग देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More