BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लोगों की शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से करें: अनिल विज

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके द्वारा भेजी गई लोगों की शिकायतों को निपटारा समयबद्ध तरीके से करें और इस कार्य में किसी भी प्रकार की कौताही सहन नहीं की जाएगी।

अनिल विज ने यह निर्देश शनिवार को अंबाला में अपने निवास स्थान पर आए हुए लोगों की समस्याओं को निपटान करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
गृह मंत्री के निवास स्थान पर अम्बाला शहर नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे 219 कर्मचारियों ने उनका 4 मास का वेतन मिलने पर गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। बीते दिनों वह इस समस्या को लेकर गृह मंत्री से मिले थे।

महेन्द्रगढ़ जिला के गांव ढालनवास निवासी प्रधान सिंह ने हत्या के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने बारे, करनाल जिला के गोंदर गांव निवासी प्रगट सिंह ने एक मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने बारे, करनाल निवासी सुनील चौधरी उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने बारे, मुस्तफाबाद निवासी मोहित शर्मा ने पुलिस द्वारा उस पर झूठा मामला दर्ज कर करने बारे लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निदान करने की गुहार लगाई।


इसी प्रकार, सिरसा जिला के गांव बरवाली निवासी रामकिशन ने पंचायत द्वारा विकास कार्यों में धांधली करने बारे, ऑल हरियाणा संघ के प्रतिनिधियों की ओर से जसबीर सिंह, बुधराज व अन्य लोगों ने रोडवेज विभाग द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र न दिए जाने बारे, कुरुक्षेत्र जिला के गांव बडेल निवासी धर्मेन्द्र व ईशम सिंह ने नौकरी लगवाने की एवज में एक व्यक्ति द्वारा 5-5 लाख रुपए लिए जाने बारे, कुरुक्षेत्र के ईशरहेड़ी गांव निवासी मनजीत सिंह ने पुलिस द्वारा एक मामले में कार्रवाई न किए जाने बारे, करनाल जिला के गांव बाला निवासी राज सिंह व गजे सिंह ने पंचायत का रिकॉर्ड उपलब्ध न करवाने बारे, कुरुक्षेत्र निवासी रवि सैनी ने सामनी कालेज द्वारा उसकी डीएमसी न दिए जाने बारे, फरीदाबाद जिला के गांव बाजड़ी निवासी अरुण त्यागी व ज्ञानचंद त्यागी ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न किए जाने बारे, गांव मतलौडा निवासी आढ़ती राजकुमार व विकास द्वारा राईस मिलर्स द्वारा उसकी जीरी सम्बन्धी पेमेंट न दिए बारे, पानीपत निवासी सुलेखा ने गांव में पेंशन का सही वितरण न किए जाने बारे अपनी शिकायतों बारे लिखित प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं का निदान करने बारे मंत्री को अवगत करवाया।

गृह मंत्री ने आये सभी फरियादियों को कहा कि उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। सम्बन्धी शिकायतें विभागाध्यक्षों को मार्क कर दी गई हैं और समय अवधि के तहत उनका निपटान भी किया जाएगा।


गृह मंत्री के सामने छावनी के गांधी ग्राउंड की दीवार 7 फीट की बजाए 5 फीट तक बनाए जाने व उस पर पलस्तर किए जाने की शिकायत आई, जिस पर गृह मंत्री ने नगर परिषद के ईओ को मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए निर्देश दिए कि इस मामले में जिसने भी लापरवाही बरती है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाकर उन्हें रिपोर्ट करें।

इस मौके पर डीएसपी रामकुमार, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम पवन नरुला, नगर परिषद सचिव राजेश कुमार, एमई हरीश, मीडिया कोर्डिनेटर बिजेन्द्र चौहान, अजय बवेजा, आशीष तायल, सुनील चोपड़ा, ललिता प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More