BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लोकसभा अध्यक्ष ने 18 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक, 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा मॉनसून सत्र

संसद के मॉनसून सत्र का आगाज 19 जुलाई से हो रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। मॉनसून सत्र के लिए दोनों सदनों में तैयारी कर ली गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 18 जुलाई को सभी दलों के संसदीय दल के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इस सत्र में कुल 19 बैठकें आयोजित होंगी।

मानसून सत्र के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष

दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ने सोमवार को मानसून सत्र के आयोजन के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों को कुछ निर्देश भी दिए। तैयारियों का जायजा लेने के बाद संसद भवन परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में कमी आई है। बावजूद, सत्र के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा।

ज्यादातर संसद सदस्यों की दूसरी डोज पूरी

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ज्यादातर संसद सदस्यों ने टीकाकरण करा लिया है जबकि 311 सदस्यों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज भी ले ली है। वहीं, 23 सदस्य जो कोरोना संक्रमित हुए थे, उनको अभी टीका नहीं लगा है। उन्होंने आगे बताया कि 3-4 सदस्यों ने स्वास्थ्य कारणों से टीका नहीं लगवाया है।

वैक्सीन लगवा चुके को भी कराना होगा आरटीपीसीआर टेस्ट

उन्होंने कहा कि मानसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए सदस्यों, संसद कर्मियों और मीडियाकर्मियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था की गई है। हालांकि, जिसे टीके की दोनों डोज लग गई है, उनके लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य नहीं है।
इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो सदस्य टीका नहीं लगवाएंगे उनसे वह व्यक्तिगत आग्रह करेंगे कि वह आरटीपीसीआर टेस्ट कराकर सदन में आएं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More