BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लॉकडाउन के दौरान कंप्यूटर में आने वाली दिक्कतें दूर करेगी लेनेवो

बेंगलुरू। कंप्यूटर बनाने वाली विश्व स्तर की दिग्गज कंपनी लेनोवो ने शुक्रवार को भारत में अपने ब्रांड के अलावा सभी लैपटॉप और डेस्कटॉप ग्राहकों को चौबीस घंटे तकनीकी समर्थन देने की घोषणा की, ताकि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच उपभोक्ताओं के दबाव को कम किया जा सके। तकनीकी सहायता तीन मई तक उपलब्ध होगी, जो देश में दूसरी लॉकडाउन अवधि का अंतिम दिन है।

लेनोवो इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक राहुल अग्रवाल ने एक बयान में कहा, चाहे वह तकनीक हो या जरूरतमंद लोगों की मदद करना, लेनोवो हर मोर्चे पर इस महामारी से लड़ने के लिए समर्पित है।

ग्राहक किसी भी तरह की दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो वे टोल-फ्री नंबर 1800 419 5253 पर संपर्क कर सकते हैं, जो कि 24 घंटे खुला रहेगा।

अग्रवाल ने कहा, सार्वजनिक प्रतिबंध और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण चल रही महामारी से लेनोवो अपने ग्राहकों के साथ-साथ समुदाय को भी मदद की पेशकश करेगा। तकनीकी हेल्पलाइन ग्राहकों को बुनियादी और सामान्य सहायता प्रदान करेगी।

तकनीकी समर्थन बुनियादी ऑपरेटिंग सिस्टम से संबंधित समस्या निवारण के लिए सहायता प्रदान करेगा। इसके साथ ही हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के साथ समस्याओं की पहचान करना, प्रिंटर और स्कैनर जैसे तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) के उपकरणों की स्थापना, लाइसेंस प्राप्त सॉफ्टवेयर जैसे ऑफिस और एंटीवायरस आदि से संबंधित मुद्दों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं कंप्यूटर या लैपटॉप में आने वाली अन्य परेशानियां जैसे सिस्टम का धीमे काम करना और इंस्टालेशन व डिलीट करने जैसी कामों में भी सहायता की जाएगी।

लॉकडाउन के बाद लेनोवो के लैपटॉप और अन्य सामानों की बिक्री में भी वृद्धि देखी गई है।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More