BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लीजा रे ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान किया है ताकि साल भर में उन्हें जो भी चीजें सीखने को मिली हैं, उन पर वह आराम से सोच-विचार कर सके। अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने इस फैसले के बारे में बताया है और जाहिर किया है कि यह एक सेक्रेड रिफ्लेक्शन यानि कि 'पवित्र प्रतिबिम्ब' का समय है।

लीजा ने ट्वीट किया, "मैं चाहती हूं कि आप भी इस मौसम की खूबसूरती का एहसास करें, इसके इशारे को समझें। इन्हीं विचारों के साथ आप सभी को एक उम्मीद भरे नए साल की शुभकामनाए देती हूं। एक पवित्र प्रतिबिम्ब के लिए वक्त निकाल रही हूं यानि कि मैं अब अगले साल ऑनलाइन वापस आऊंगी।"

अभिनय की बात करें, तो लीजा आखिरी बार पर्दे पर 'फोर मोर शॉर्ट्स' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ कृति कुल्हारी, मानवी गागरू, सयानी गुप्ता और बानी जे. भी थीं। दर्शक इस शो के साथ भलीभांति तालमेल बिठा पाए हैं, जिसके चलते शो और इसमें कलाकारों के परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया है।

यह शो अब जल्द ही अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि लीजा इस आगामी सीजन का हिस्सा रहेंगी या नहीं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More