BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लाल किला के आसपास की सुरक्षा की गई कड़ी

दिल्ली पुलिस को स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले ही खुफिया एजेंसी की तरफ से अलर्ट भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली में आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। खासतौर से हवाई हमला किए जाने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार देख रहे बालाजी श्रीवास्तव ने पहले ही ड्रोन सहित तमाम उड़ने वाली वस्तुओं पर रोक लगा रखी है। इस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस के सभी जिला डीसीपी को इलाके में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में 15 अगस्त तक अलर्ट

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को दिए गए अलर्ट में बताया गया है कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया था। ऐसे में आतंकी पांच अगस्त के आसपास ही दिल्ली में किसी आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। इसके लिए किसी स्लीपर सेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अलर्ट में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस को खासतौर से 15 अगस्त तक अलर्ट रहने की आवश्यकता है। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर नजर रखना बेहद आवश्यक है।
कमिश्नर का कार्यभार देख रहे बालाजी श्रीवास्तव आतंकी हमले की आशंका को ध्यान में रखते हुए पहले से ही तैयारी कर रहे हैं। बीते रविवार की रात वह खुद दिल्ली में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए निकले थे। उन्होंने दिल्ली के प्रमुख तीन बॉर्डर के अलावा लाल किला और संसद भवन के पास की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया था।

लाल किला के आसपास की सुरक्षा की गई कड़ी

पुलिस की तरफ से दावा किया गया था कि रात के समय लगभग 30,000 पुलिसकर्मी सड़कों पर ड्यूटी दे रहे थे। बालाजी श्रीवास्तव ने खासतौर से लाल किला के आसपास की सुरक्षा की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों को करने का निर्देश दिया है, जहां पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित होना है।

वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि समय-समय पर इस तरह के अलर्ट दिल्ली पुलिस को मिलते हैं। दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और संसद के मॉनसून सत्र को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए हैं। खासतौर से होटल और गेस्ट हाउस में जांच अभियान चल रहा है। इसके साथ ही जगह-जगह किरायेदार सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

जहां तक हवाई हमले की बात है, तो दिल्ली पुलिस की तरफ से इसके लिए पहले ही उड़ने वाली वस्तुओं पर रोक लगाई जा चुकी है। पुलिस की तरफ से लोगों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध लगे तो इसकी जानकारी पुलिस को तुरंत दें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More