BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लगातार 5वें दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल स्थिर

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन कटौती की लेकिन पेट्रोल के दाम में स्थिरता का सिलसिला जारी रहा। डीजल फिर देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। लगातार पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 65 पैसे प्रति लीटर घट गया है जबकि सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत में 2.93 रुपये लीटर गिरावट आई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का दाम घटकर क्रमश: 70.63 रुपये, 74.15 रुपये, 77.04 रुपये और 76.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि, चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है और यह क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

उधर, कच्चे तेल में दो दिनों की तेजी के बाद फिर नरमी आई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.61 फीसदी की नरमी के साथ 42.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 40.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More