BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लखनऊ के CMO नरेन्द्र अग्रवाल हटे, राजेन्द्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित न कर पाने पर यहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है। काफी समय से लखनऊ के सीएमओ के पद पर जमे डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को पद से हटा दिया गया है। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर डॉ. राजेंद्र सिंह को तैनात किया गया है। डॉ. राजेंद्र सिंह लखनऊ में दीन दयाल उपाध्याय चिकितत्सालय (महानगर) में सीएमएस के पद पर तैनात थे। लखनऊ के सीएमओ पद से हटाए गए डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है।

डॉ. नरेंद्र अग्रवाल को यहां से हटाकर राजनारायण लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है।

लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार तथा तेजी से बढ़ते प्रसार के बाद भी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल सक्रिय नहीं हो रहे थे। कोरोना काल में लापरवाही के कारण फजीहत कराने वाले सीएमओ हटाना ही पड़ा।

प्रदेश शासन ने शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ. मधु सक्सेना को निदेशक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल का निदेशक बनाया गया है।

सिविल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी अब प्रदेश के महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद में जिला चिकित्सालय में मुख्य अधीक्षक डॉ. ज्योत्सना उपाध्याय पंत को लखनऊ में निदेशक स्वास्थ्य सेवा के पद पर तैनात किया गया है। 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More