BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रेणुका चौधरी पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगी

नई दिल्ली। सांसद राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' मामले में सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने बाद अब कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदन में अपने संबोधन के दौरान उनका अपमान किया, इसलिए वो उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेंगी। उन्होंने ट्वीट पर पीएम मोदी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी आपत्ति जताई।

रेणुका चौधरी ने ट्वीट में आरोप लगाया, एक अभिमानी ने सदन में मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगी। देखते हैं कि अदालतें कितनी तेजी से काम करती हैं।

इस वीडियो में पीएम सदन में बोल रहे हैं, मेरी आपसे प्रार्थना है कि रेणुका जी को कुछ मत कीजिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है।

गौरतलब है कि साल 2018 में पीएम ने ये बात संसद सत्र के दौरान कही थी। तब पीएम मोदी सदन को संबोधित कर रहे थे। पीएम के भाषण के दौरान रेणुका चौधरी के हंसने की आवाज आने पर सभापति ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा था। इसके बाद पीएम मोदी ने सभापति को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की थी।

दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? इसी मामले को लेकर बीजेपी विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था और गुरुवार को इस मामले में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोषी करार दिया।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More