BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रिया संग व्हाट्सअप चैट लीक होने पर महेश भट्ट हुए ट्रोल

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई में है। इस बीच, 8 जून को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और फिल्मकार महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक हो गई है, जिस पर इस वक्त चर्चा जोरों पर है। चैट के वायरल होते ही ट्विटर पर यूजर्स ने महेश भट्ट को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग यह कहने लगे कि इनके जैसा इंसान इज्जत के लायक नहीं है।

चैट से यह पता लगता है कि यह शायद उस दिन की होगी, जिस दिन रिया ने अपने बॉयफ्रेंड सुशांत का घर छोड़ा था।

व्हाट्सअप पर दोनों के बीच हुई इस बातचीत से यह भी बात सामने आती है कि रिया के पिता सुशांत संग उनके रिश्ते से खुश नहीं थे और भट्ट ने उन्हें इससे दूर हो जाने की सलाह दी थी।

यूजर्स ने आरोप लगाए कि वह महेश भट्ट ही थे, जिन्होंने सुशांत की मौत के बाद उनके तनावग्रस्त रहने की बात सबसे पहले कही थी। ठीक वैसे ही, जैसे कि पहले वह परवीन बॉबी के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात कर चुके हैं।

एक यूजर ने ट्वीट किया, "परवीन बॉबी डिप्रेशन में थीं। दिव्या भारती डिप्रेशन में थीं। जिया खान डिप्रेशन में थीं। सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में थे। सभी डिप्रेशन में थे और इस वजह से इन्होंने आत्महत्या कर लीं। हैशटैगमहेश भट्ट, षड्यंत्र को छिपाने के लिए सभी पर एक ही टैग मत थोपो कि सभी डिप्रेशन में थे और मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह महेश भट्ट खुद पागल है और दूसरों को तनावग्रस्त बताता रहता है। परवीन बॉबी को भी इसने यही बताया था और फिर इसने सुशांत के साथ भी गेम खेलने की कोशिश की। 

किसी और ने लिखा, "हैशटैगमहेशभट्ट, वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करनी चाहिए और उनकी इज्जत की जानी चाहिए, लेकिन महेश भट्ट जैसे नागरिकों पर क्या कहेंगे आप? युवा पीढ़ी उनके लिए शर्मशार है।"

गुरुवार को रिपोर्टों में इस बात का भी खुलासा हुआ कि सुशांत के पोस्टमार्टम के वक्त रिया कूपर हॉस्पिटल में ही थीं। लोगों का कहना है कि इस वक्त महेश भट्ट भी उनके साथ होंगे।

एक ने लिखा, "अस्पताल के अंदर रिया को जाने की इजाजत किसने दी? वह वहां 45 मिनट तक थी। इस दौरान वह कर क्या रही थी? जरूर सबूतों को मिटा रही होगी..हैशटैगमहेशभट्ट हैशटैगरियाताई।"

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More