BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रिया के खिलाफ मीडिया की अटकलें परेशान करने वालीं - अभिनेत्री के वकील

मुंबई । रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने शनिवार को अभिनेत्री की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि मीडिया के एक समूह द्वारा उनके खिलाफ लगाई गईं अटकलें परेशान कर देने वाली हैं। मनेशिंदे ने इस बयान में कहा, "मैंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित एम्स के डॉक्टरों की तरफ से जारी बयान को देखा है। आधिकारिक कागजात और रिपोर्ट इस वक्त केवल एम्स और सीबीआई के पास हैं, जिन्हें जांच पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। हमें सीबीआई की तरफ से इसके बारे में बताए जाने का इंतजार है।"

उन्होंने कहा, "हमने रिया चक्रवर्ती की तरफ से हमेशा यह कहा है कि सच को किसी भी परिस्थिति में बदला नहीं जा सकता। मीडिया के एक समूह द्वारा रिया के खिलाफ लगाई गईं अटकलें शरारतपूर्ण और परेशान कर देने वाली रही हैं। हम सिर्फ सच के प्रति प्रतिबद्ध हैं। सत्यमेव जयते।"

उनका यह बयान मीडिया की कुछ अपुष्ट खबरों के मद्देनजर आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि एम्स की फॉरेंसिक टीम ने इन दावों को खारिज कर दिया है कि सुशांत की हत्या हुई है। टीम ने अपनी एक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी है। हालांकि इस बारे में एजेंसी ने अब तक कुछ भी नहीं बताया है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More