BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रियल एस्टेट के विज्ञापन में बगैर इजाजत स्मृति ईरानी की फोटो इस्तेमाल, मामला दर्ज

अमेठी। रियल एस्टेट के एक विज्ञापन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तस्वीर का बिना इजाजत इस्तेमाल करने पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ईरानी के सहयोगियों द्वारा दायर शिकायत में कहा गया है कि उनकी तस्वीर का उपयोग एक रियल एस्टेट डवलपर द्वारा एक विज्ञापन में उसकी सहमति के बिना किया गया है।

ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग को दी गई अपनी लिखित शिकायत में कहा कि साई ग्रीन सिटी, जगदीशपुर द्वारा जमीन बेचने के लिए एक स्थानीय पत्र प्रकाशित किया गया, जिसमें कुछ प्रख्यात लोगों सहित स्मृति ईरानी के फोटो, नाम और पदनाम का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस अधीक्षक गर्ग ने कहा कि इस संबंध में पत्र में कहा गया है कि खरीदारों को आकर्षित करने के लिए उनकी सहमति के बिना विज्ञापन में मंत्री के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जगदीशपुर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। साई ग्रीन सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र विधी, उनके साथी सोनू यज्ञ सैनी, गांव प्रमुख प्रताप सिंह और अन्य से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के चित्र, नाम और पद का उपयोग करना बिना उनकी सहमति के एक अपराध है।

स्मृति ईरानी के अलावा, उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश पासी और निवर्तमान जिला इकाई के प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी के नाम और तस्वीर का भी विज्ञापन में इस्तेमाल किया गया है। यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया था जब कांग्रेस नेता और विधायक दीपक सिंह ने एक ट्वीट के जरिए इस मामले को उजागर करते हुए कहा था कि स्मृति ईरानी को अमेठी जीते एक साल भी नहीं हुआ है और वह अखबारों में विज्ञापन देकर प्लॉट बेच रही हैं।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More