BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-भारत को प्रोपेगेंडा की जरूरत नहीं

राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-भारत को प्रोपेगेंडा की जरूरत नहीं


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को सरकार द्वारा ऑटो सेक्टर में मंदी की वजह युवाओं को बताने को मुर्खतापूर्ण थ्योरी बताया और कहा कि देश को अर्थव्यवस्था को सही करने के लिए एक ठोस योजना की जरूरत है। राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार मनगढ़ंत खबरों के जरिए आर्थिक मंदी को छुपाने की कोशिश कर रही है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, भारत को इस समय दुष्प्रचार, मनगढ़ंत खबरों और युवाओं (मिलेनियल्स) के बारे में मुर्खतापूर्ण थ्योरी की नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए एक ठोस नीति की जरूरत है। यह स्वीकार करना कि समस्या है, उसे ठीक करने की शुरुआत होती है। अपने ट्वीट के साथ, राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साक्षात्कार की एक न्यूज रिपोर्ट भी साझा की, जिसमें उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी को आर्थिक मंदी की मुख्य वजह बताया है।

उनका बयान इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के दो दिन बाद आया है। सीतारमण ने चेन्नई में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल और संबंधित उद्योग बीएस6 और उन युवाओं (मिलेनियल्स) के माइंडसेट की वजह से प्रभावित है जो ऑटोमोबाइल खरीदने के स्थान पर ओला और उबर से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं।

राहुल गांधी देश में आर्थिक मंदी के लिए सरकार के आलोचक रहे हैं। उन्होंने इससे पहले रविवार को भी सरकार पर 100 दिन के कार्यकाल पूरे होने पर निशाना साधा था। राहुल ने 8 सितंबर को ट्वीट कर कहा था, मोदी सरकार को विकासरहित 100 दिन पूरे करने पर बधाई, लोकतंत्र का लगातार गला घोंटना, आलोचना को दबाने के लिए घुटने टेक चुके मीडिया पर और शिकंजा कसना, नेतृत्व, दिशा और योजना में स्पष्ट कमी - जहां संकट में घिरी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More