देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल कुछ लोगों को धर्मांध करार दिया। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब इसके एक दिन पहले नोबल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी, जिसमें उन्होंने बनर्जी की पेशेवर कुशलता पर सवाल खड़े किए थे।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, प्रिय बनर्जी ये धर्मांध लोग नफरत में अंधे हो चुके हैं। इन्हें नहीं पता कि पेशेवर कुशलता क्या होती है। यदि आप एक दशक तक भी कोशिश करें तो भी आप इन्हें यह नहीं समझा पाएंगे। उन्होंने कहा कि लाखों भारतीयों को आपके काम पर गर्व है।
राहुल गांधी ने कांग्रेस की न्याय योजना को तैयार करने में नोबल पुरस्कार विजेता के योगदान की प्रशंसा की है, जो 2019 के आम चुनाव में पार्टी की चुनावी घोषणा में शामिल थी। पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा था, अभिजीत बनर्जी ने नोबल पुरस्कार जीता है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। लेकिन आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह वामपंथी है। उन्होंने न्याय योजना बनाई, लेकिन देश के लोगों ने उनकी सोच को नकार दिया। बनर्जी ने एक दिन बाद एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में खुद का बचाव किया और कहा, मेरी आर्थिक सोच किसी पक्ष विशेष के लिए नहीं है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'
राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी