BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल गांधी का 'आत्मनिर्भर आह्वान' को लेकर मोदी सरकार पर हमला, कहा- मार्च में MP, जुलाई में...

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अपना हमला जारी रखते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार के बहुचर्चित 'आत्मनिर्भर' कार्यक्रम पर तंज कसा। उनका कहना है कि सरकार द्वारा फरवरी से ही इस तरह की योजनाओं को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है और महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिस कारण देश में कोविड-19 के मामले जुलाई के तीसरे सप्ताह तक 11 लाख हो गए हैं। गांधी ने ट्वीट किया, "कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां : फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- मध्य प्रदेश में सरकार गिराना, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की छठी सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसलिए देश कोरोना की लड़ाई में आत्मनिर्भर है।"

राहुल गांधी की यह टिप्पणी तब आई है, जब राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गहलोत से विवाद के बाद वापस पार्टी में आने से इनकार कर दिया है। महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान 'आत्मनिर्भर भारत' का आह्वान किया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More