देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से दवाई की सहायता मांगी है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अगर भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर से प्रतिबंध नहीं हटाया तो अमेरिका भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मित्रों’ में प्रतिशोध की भावना? भारत को सभी देशों की सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए लेकिन सबसे पहले जान बचाने की सभी दवाइयां और उपकरण अपने देश के कोने-कोने तक पहुंचना अनिवार्य है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब देते भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पहले भारत में इसकी जरूरतों और स्टॉक को परखा गया है और उसी के बाद सर्वाधिक प्रभावित देशों को सहायता पहुंचाने का फैसला लिया है
आपको बताते जाए कि अमेरिका में 10,876 लोगों की कोरोना से मौत हो गई और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी जनता को केवल कोरी दिलासा दे रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com












