BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

राहुल गांधी अपने करीबियों की उपेक्षा से नाराज होकर गए विदेश !

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul gandhi) अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद अपने करीबियों की राजनीतिक उपेक्षा से काफी आहत बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद अपने साथियों के साथ जैसा बर्तावा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि इससे राहुल गांधी काफी नाराज बताए जा रहे हैं। विदेश चले जाना इस तरह की अटकलों को ज्यादा बल दे रहे हैं। विपक्ष का दावा है कि राहुल गांधी बैंकॉक गए हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्र यह तो मान रहे हैं कि वह देश में नहीं हैं, लेकिन बैंकॉक जाने के दावे को खारिज करने में लगे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, कुछ कांग्रेस नेताओं को लगता है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी में हाल के घटनाक्रम से काफी नाखुश हैं।
इन नेताओं ने एक समाचार पत्र से बातचीत में राहुल गांधी की विदेश यात्रा को उनके द्वारा संगठन में नियुक्त किए गए नेताओं की उपेक्षा से जोड़ा है। आपको बताते जाए किर राहुल गांधी के करीबी महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता संजय निरुपम, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया था कि राहुल गांधी के नजदीकी लोगों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। तंवर को पहले पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाया गया और उनकी जगह शैलजा को यह जिम्मदारी दी गई। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान करके पार्टी ने तंवर को संकेत दे दिया।

 

तंवर से पहले मुंबई कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने भी पार्टी में राहुल गांधी के करीबियों के खिलाफ साजिश का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल के करीबियों के खिलाफ साजिश कांग्रेस को बर्बाद कर देगी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More