BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राम स्वरूप शर्मा के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया। अपने ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा "हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रामस्‍वरूप शर्मा की आकस्मिक मृत्यु के समाचार से व्यथित हूं। एक साधारण परिवार में जन्मे, शर्मा का व्यक्तित्व बहुत सरल था। वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहते थे। उनके परिवार-जनों व समर्थकों को मेरी शोक संवेदनाएं।"

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद रामस्वरूप शर्मा की मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा कि वह हमेशा जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। शर्मा का शव आज दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था।

पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा... 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘राम स्वरूप शर्मा एक समर्पित नेता थे, जो हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने समाज की भलाई के लिए अथक प्रयास किया। उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पीड़ा हुई। मेरी संवेदना दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।’

आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक को भी टाली गई

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। शर्मा नई दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बने गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक को भी टाल दिया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More