BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने किया यह दावा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का निर्माण कार्य नवंबर महीने के बाद शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आएगा। स्वामी अयोध्या में दो दिवसीय दौरे पर हैं।

उन्होंने कहा कि पूजा करने का अधिकार मूलभूत अधिकारों में से एक है और इसे छीना नहीं जा सकता। इससे पहले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी पार्टी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में तेजी लाने के लिए कार्रवाई करने की बात कही थी।

स्वामी की यह टिप्पणी उस बयान के कुछ दिनों के बाद आई है। शिवसेना प्रमुख ने कहा था कि अनुच्छेद 370 को रद्द करने और जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि यह फैसला लेने वाली सरकार है।

उन्होंने कहा था कि अब जब अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया है, समय आ गया है कि राम मंदिर का निर्माण हो और एक समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू की जाए। ठाकरे ने कहा था, हमने चुनाव से पहले कहा था कि कश्मीर का मुद्दा सुलझाएंगे। विपक्ष कह रहा था कि हम अनुच्छेद 370 को खत्म नहीं कर पाएंगे और मुझे मोदीजी पर गर्व है।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More