BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजीव गांधी के हत्या की दोषी नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, साथी कैदी के साथ हुआ था झगड़ा

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने वेल्लोर जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। नलिनी के वकील ने बताया, जेल अधिकारियों के अनुसार नलिनी की किसी कैदी के साथ बहस हुई थी।शिकायत की इन्क्वायरी के दौरान नलिनी और जेलर में बहस हो गई।निराश हो नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

नलिनी के वकील पुगलेंती ने बताया, हम इस कहानी पर भरोसा नहीं करते क्योंकि 30 साल से वो उम्र कैद की सजा काट रही है।उसने पहले कभी ऐसा नहीं किया। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम उसे वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट करने के लिए कदम उठाएंगे।

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी है नलिनी

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि नलिनी ने पिछले साल अप्रैल में अपनी बेटी की शादी के लिए एक महीने की पैरोल ली थी। नलिनी पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या में शामिल होने के कारण उम्रकैद की सज़ा काट रही है। दरअसल, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में हुए एक धमाके में राजीव गांधी की मौत हुई थी। इस हत्याकांड की साजिश श्रीलंका में रची गई थी। श्रीलंका के जाफना में साजिश रचने वालों में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन और उसके चार साथी बेबी सुब्रह्मण्यम, मुथुराजा, मुरुगन और शिवरासन शामिल थे। नलिनी ने उस लड़की की तलाश की थी, जिसके बम बांधकर राजीव गांधी की हत्या की गई थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More