देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर । पश्चिम बंगाल ने अपने प्रवासियों को राजस्थान से ले जाने के लिए छह ट्रेनों की मंजूरी दी है। ये ट्रेन 18 मई से 3 जून तक बंगाल के विभिन्न जिलों के निवासियों को राजस्थान से लेकर जाएंगी। बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लिए भी लगातार टे्रनों का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने यूपी-बिहार जाने वाले श्रमिकों को जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया है जिससे उन्हें इन ट्रेनों के जरिए गंतव्य तक भिजवाया जा सके।
बंगाल सरकार द्वारा श्रमिकों को राजस्थान से ले जाने के लिए मंजूर की गई पहली ट्रेन पाली से 18 मई को रवाना होगी। इसके बाद 20, 28 एवं 30 मई को जयपुर से तीन ट्रेने पश्चिम बंगाल जाएंगी। शेष दो ट्रेन 1 एवं 3 जून को जयपुर से बंगाल के श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों को लेकर रवाना होंगी। राज्य सरकार ने बंगाल के श्रमिकों को जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा है ताकि उनको व्यवस्थित रूप से इन ट्रेनों से रवाना किया जा सके।
श्रमिकों के लिए साधनों की लगातार व्यवस्था की जा रही है। वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जाने वाले 102 श्रमिकों को महुवा, दौसा के श्रमिक कैम्प से बसों के माध्यम से भरतपुर होते हुए हाथरस के लिए रवाना किया गया है। इसी प्रकार बस्सी के श्रमिक कैम्पों से भी पांच बसों में उत्तर प्रदेश के 195 श्रमिकों को रवाना किया गया है।
साभार-khaskhabar.com












