BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजस्थान में कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन कल से ,3 अक्टूबर से जिलों में होगा मास्क वितरण

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन की जयपुर के अल्बर्ट हॉल से राज्य-स्तरीय आयोजन के माध्यम से 2 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे शुरूआत करेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में 3 अक्टूबर को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए आमजन के बीच मास्क पहनने, उचित दूरी रखने और भीड़ से बचने के नियमों की पालना की समझाइश करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 6 माह के दौरान जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रदेशवासियों को संक्रमण से बचाने के लिए अथक प्रयास किए है। लेकिन संक्रमितों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत कोरोना संक्रमण में कमी लाने के लिए जनता के सहयोग से जनता के बीच हैल्थ प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए इस आंदोलन की कल्पना की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन का नाम दिया गया है, ताकि इसमें आम लोगों की अधिक भागीदारी हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी से लेकर गांव-ढ़ाणी तक यह लगना चाहिए कि यह जनता का आंदोलन है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए राज्य स्तर पर जारी दिशा-निर्देश के बावजूद स्थानीय माहौल के अनुसार आंदोलन के स्वरूप में बदलाव कर सकते है, ताकि अधिक से अधिक संगठन, संस्थाएं और लोग इससे जुड़ें।

गहलोत ने कहा कि कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन पूरी तरह से गैर-राजनैतिक अभियान है। सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक सरोकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं, कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों की भागीदारी होने से ही यह अभियान सफल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेशवासियों का जीवन एवं आजीविका बचाने का अभियान हैै। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलकर इस आंदोलन में भागीदारी करने एवं गति देने के निर्देश दिए।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोरा ने कहा कि जिला और गांव के स्तर तक सभी अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन के सहयोग से राजस्थान तुलनात्मक रूप से देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। उन्होंने जिला अधिकारियों से कोरोना की जांच, इलाज, दवाओं तथा उपकरणों की उपलब्धता से संबंधित किसी भी जरूरत के लिए तुरंत राज्य स्तर पर संपर्क कर आवश्यकता की पूर्ति सुनिश्चित कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए सभी बजट सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More