BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रवीना टंडन ने फिल्म 'दामन' की पुरानी तस्वीर साझा की

मुंबई। कल्पना लाजमी की 2001 में आई फिल्म 'दामन' के लिए रवीना टंडन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। रवीना ने शनिवार को सोशल मीडिया पर फिल्म 'दामन' को याद करते हुए एक थ्रोबैक यानी पुरानी तस्वीर साझा की। अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें वह दुल्हन के रूप में तैयार हुई नजर आ रही हैं और काफी खूबसूरत लग रही हैं।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ ही हैशटैग थ्रोबैक और हैटशैट दामन का उपयोग भी किया।

दामन : ए विक्टिम ऑफ मैरिटल वायलेंस फिल्म 4 मई 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सयाजी शिंदे, संजय सूरी और राइमा सेन भी हैं।

रवीना जल्द ही अरण्यक वेब सीरीज में अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें वह एक पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखाई देंगी। हालांकि उन्होंने अभी अपनी भूमिका के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें दो पुलिस अधिकारी एक अपराध की गुत्थी को सुलझाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

अभिनेत्री बहुभाषी फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 2' में भी दिखाई देंगी, जिसमें रॉकी के रूप में कन्नड़ स्टार यश की वापसी हो रही है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More