BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रणवीर सिंह-आलिया भट्ट का टाइम आ गया! 92वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारत ने भेजी ‘गली बॉय’

मुंबई। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय 92वें अकादमी अवॉड्र्स के लिए भारत की ओर से नामित हुई है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक फरहान ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि गली बॉय को 92वें ऑस्कर पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है।

फिल्म फेडरेशन को शुक्रिया और जोया अख्तर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि कोचलीन सहित पूरी कास्ट एंड क्रू को बधाई। नामांकनों की अंतिम सूची का ऐलान 13 जनवरी को किया जाएगा और ऑस्कर का आयोजन 9 फरवरी 2020 को होगा। इस साल 14 फरवरी को रिलीज हुई गली बॉय को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी के लिए भेजा गया है।

इसमें रणवीर ने मुराद का किरदार निभाया था, जो मुंबई के स्लम से रैपर होता है। वह अपने हालात से ऊपर उठकर स्टार बनना चाहता है। फिल्म स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नेजी से प्रेरित थी। गली बॉय को बेस्ट एशियन फिल्म कैटेगरी में एनईटीपीएसी और मेलबोर्न में हुए इंडियन फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का खिताब मिला था। इसका बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था।
साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More