BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

रजनीकांत ने भाजपा को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा-मैं इनके जाल में फंसने वाला नहीं

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर को भाजपा द्वारा भगवा वस्त्र में दिखाने के मामले पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि मुझे भी लंबे समय से भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मैैं इनके जाल में नहीं फंसने वाला। रजनीकांत ने कहा कि भाजपा ने मुझे भी तिरुवल्लुवर की तरह भगवा रंग में रंगना चाहती है, मगर मैं उनके जाल में फंसने वाला नहीं हूं। मैं खुद तय करूंगा कि मुझे कौन सी पार्टी जॉइन करनी है। बेवजह मुझे भगवा रंग में नहीं रंगा जाए। इस अवसर पर रजनीकांत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अयोध्या विवाद पर जो भी फैसला आए, सभी उसका सम्मान करें और शांति बनाए रखें। अयोध्या मामले पर 17 नंवबर से पहले किसी भी दिन फाइनल निर्णय आ सकता है, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के राज्यों के अलावा देशभर के प्रमुख शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बताते जाए कि तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव हैं। उससे ठीक पहले रजनीकांत के ये तेवर भाजपा की चिंता बढ़ा सकते हैं। बैंकॉक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिल कवि तिरुवल्लुवर पर एक किताब का विमोचन किया। इसके बाद पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने एक प्रख्यात कवि की तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्हें भगवा वस्त्रों में दिखाया था। इसी तस्वीर को लेकर बीजेपी और स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके के बीच विवाद बढ़ गया था।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More