BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

योगी सरकार के एक और मंत्री बलदेव औलख कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के एक और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राज्य के जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह शुक्रवार को लखनऊ में थे। औलख ने ट्वीट कर कहा कि "कोविड-19 के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।"

औलख ने बताया कि वह इससे पहले भी तीन बार जांच करा चुके हैं, लेकिन हर बार रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस बार एंटीजन टेस्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सेंपल भेजा है, जिसकी रिपोर्ट बाद में आएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में औलख के अलावा अब तक 14 और मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जीएस धर्मेश, मोहसिन रजा, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, उदय भान सिंह, भूपेंद्र सिंह चैधरी, मोती सिंह, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, धर्म सिंह सैनी, उपेंद्र तिवारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कमल रानी वरुण और मंत्री चेतन चौहान की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More