BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी में हिंदू युवा वाहिनी के नेता की हत्या

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के एक नेता को उनके अस्पताल के पास ही मृत पाया गया। उन्हें चाकू से गोदा गया था। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), रोहित सिंह सजवान ने कहा, "37 वर्षीय संजय सिंह का शव गुरुवार शाम शाही पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुनका इलाके में उनके अस्पताल के पास पाया गया था। शरीर पर चाकू से वार करने के कई जख्म थे। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।"

सजवान ने कहा कि अस्पताल के पांच कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

संजय सिंह के एक रिश्तेदार दिनेश सिंह ने कहा कि संजय हिंदू युवा वाहिनी की गतिविधियों में बहुत सक्रिय थे और इस क्षेत्र में कई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी थे। सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि इस घटना के पीछे उनके प्रतिद्वंद्वी हैं।"

संजय सिंह हिंदू युवा वाहिनी के बरेली जिला उपाध्यक्ष थे, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2002 में स्थापित किया था।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More