BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी में कोरोना बेकाबू, 24 घंटो में 57 मौतें, एक दिन 3765 लोग संक्रमित

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। राज्य में गुरुवार को सबसे ज्यादा 3765 नए मामले सामने आए। इसके अलावा बीते 24 घंटों में वायरस से 57 मौतें भी हुई हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3705 नए मामले आए हैं। अब तक कुल 46 हजार 803 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं। अब तक कुल 1587 लोगों को इस वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को एक दिन में 88 हजार 967 सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 51,484 रैपिड एंटीजन टेस्ट तथा शेष आरटीपीसीआर, ट्रनेट मशीन तथा अन्य विधि से जांच की गई।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य काफी तीव्र गति से किया जा रहा है। कोरोना जांच शुरू होने की तिथि से विगत 24 जून तक 6 लाख टेस्ट किए गए थे, जबकि 24 जून से अब तक 16 लाख सैम्पल की टेस्टिंग की जा चुकी है। कोविड-19 की जांच में 22 लाख का आकड़ा पार करते हुए राज्य में अब तक 22 लाख 9 हजार 810 सैम्पल की जांच की गई है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 32,649 कोरोना के मामले सक्रिय हैं, जिनमें 7,198 मरीज होम आइसोलेशन में, 1,112 प्राइवेट हॉस्पिटल में तथा 172 मरीज एल-1 सेमीपेड फैसिलिटी में तथा इसके अतिरिक्त शेष कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोविड अस्पतालों में हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More