BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी में आवारा कुत्तों ने 10 साल के बच्चे की जान ली

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में आवारा कुत्तों के एक झुंड द्वारा हमला किए जाने से 10 साल के एक लड़के की मौत हो गई। लड़का अपने पिता के खेत पर जा रहा था। हमले के बाद 5वीं कक्षा के छात्र अजीज रजा ने अस्पताल ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

बिसलपुर के एसडीएम चंद्रभान सिंह ने गुरुवार को बिसलपुर तहसील के गांव रासियाखानपुर से इन आवारा कुत्तों को फंसाने के लिए वन और वन्यजीव प्रभाग के साथ-साथ पशुपालन विभाग से सहायता मांगी है।

वहीं रजा के पिता अहिद खान ने कहा कि इन आवारा कुत्तों ने पिछले तीन महीनों में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर हमला किया है।

बुधवार को लड़के के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण उसकी मदद को दौड़े, लेकिन तब तक कुत्ते उसे कई गहरे घाव दे चुके थे।

एसडीएम ने कहा, "कुछ ग्रामीण मांस खाने के बाद हड्डियों को फेंक देते हैं, जो इन कुत्तों को आकर्षित करता है। मांस खाने की उनकी प्रवृत्ति गांव में बच्चों पर हमला करने के उनके असामान्य व्यवहार के पीछे एक कारण हो सकती है। मैंने खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी और तहसीलदार से स्थिति की समीक्षा करने के लिए गांव का दौरा करने के लिए कहा है। पशुपालन विभाग इन कुत्तों को पकड़ सकता है और उन्हें कहीं एकांत जगह पर स्थानांतरित कर सकता है।"

हालांकि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अखिलेश कुमार गर्ग ने कहा, "ये आवारा कुत्ते केवल प्रशिक्षित कुत्ते पकड़ने वालों द्वारा फंस सकते हैं जो इस विभाग में उपलब्ध नहीं हैं। जब भी जरूरत होती है तो उन लोगों को आमतौर पर बाहर से लाया जाता है।"

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More