BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यूपी उपचुनाव - पैसे बांटने पर कांग्रेस प्रत्याशी को मिला नोटिस

कानपुर । ग्रामीण को पैसे देते हुए कैमरे में कैद होने के बाद घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपा शंकर संखवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। संखवार को नोटिस जारी किया गया है। इस सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें गांव में चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार संखवार एक व्यक्ति को नोट देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस उम्मीदवार निर्वाचन क्षेत्र में पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

घाटमपुर के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अरुण कुमार ने कहा, "कथित वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हमने कांग्रेस उम्मीदवार को नोटिस जारी किया है।"

वहीं भाजपा अध्यक्ष (ग्रामीण) कृष्ण मुरारी शुक्ला ने कहा, "वीडियो में उम्मीदवार को एक व्यक्ति को पैसे देते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया है। वह मतदाताओं को पैसे देकर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। यह साफ तौर पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। हमने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। "

हालांकि संखवार ने आरोप से इनकार किया और कहा, "मैं चुनाव प्रचार के दौरान एक ग्रामीण को अपना विजिटिंग कार्ड दे रहा हूं। यह एक साजिश है और किसी ने मुझे ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो बनाया है।"


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More