BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यामी गौतम ने 'ए थर्सडे' की शूटिंग शुरू की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी फिल्म 'ए थर्सडे' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन और लेखन बेहजाद खंबाटा ने किया है, और इसमें डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी, नेहा धूपिया और माया सारा भी हैं। फिल्म का निर्माण करने वाले बैनर आरएसवीपी के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बारे में एक आधिकारिक घोषणा की गई।

आरएसवीपी ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, "ब्रेकिंग न्यूज : अविस्मरणीय घटनाओं की एक श्रृंखला आपके रास्ते में आने वाली है, यह सब 'ए थर्सडे' में होगा।"

फिल्म में, यामी ने नैना जायसवाल की भूमिका निभाई है, जो एक प्ले स्कूल शिक्षिका हैं और 16 बच्चों को बंधक बना लेती हैं। यामी विक्की डोनर, उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक और गिन्नी वेड्स सनी जैसी फिल्मों में अपनी सकारात्मक भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, वह पहली बार ग्रे किरदार निभाएंगी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More