BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैं हमेशा से ही इनकी फिल्म का हीरो बनना चाहता था : रणवीर सिंह

मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले साल आई निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिम्बा’ (Simmba) के हीरो थे, उनका कहना है कि वह हमेशा से ही उनके हीरो बनना चाहते थे।

रणवीर ने कहा, ‘‘रोहित एक्शन-एंटरटेनमेंट और मसाला शैली के किंग हैं। मैं हमेशा से ही उनका हीरो बनना चाहता था और जब मुझे यह मौका मिला तो मैंने खुद को इसमें उड़ेल दिया। हम दोनों ही अंदर से एंटरटेनर्स हैं- हमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना पसंद है।’’

फिल्म में रणवीर पुलिस अफसर संग्राम भालेराव के किरदार में थे। रणवीर के लिए यह किरदार उनके दिल में एक खास जगह रखती है।

रणवीर ने कहा, ‘‘संग्राम भालेराव हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा क्योंकि मुझे एक ऐसी फिल्म, एक ऐसी शैली में काम करने को मिला जो मेरा घर है। मुझ पर यकीन करने और इस पावर पैक्ड कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनाने के लिए मैं रोहित शेट्टी का शुक्रगुजार हूं।’’

'सिम्बा' ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी, शनिवार को एंड पिक्चर्स पर इसका वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होगा।
साभार-khaskhabar.com    

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More