BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मैं खुद को अलग तरीके से सोचने पर मजबूर करती हूं: कैटी पेरी

नई दिल्ली| गायिका कैटी पेरी अपने जीवन के अंधेरे पलों से आगे बढ़कर अपनी भावनाओं को गीतों के जरिए चैनलाइज करती हैं।

'फायरवर्क', 'रोअर' और 'डार्क हॉस' जैसे कई हिट गानों से दुनिया भर में प्रसिद्धि पाने वाली पॉपस्टार ने अपने संघर्ष को लेकर चर्चा की।

यह पूछे जाने पर कि निराश या हतोत्साहित महसूस करने पर खुद को अपबीट गाने लिखने के लिए कैसे प्रेरित करती हैं। इस पर पेरी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक तरह से मेरे जज्बे की एक उंचाई के कारण ऐसा हो पाता है। जब मैं 'फायरवर्क' और 'रोअर' जैसे गाने लिखती हूं, तो ऐसा नहीं है क्योंकि मैं बहुत उत्साहित होती हैं, बल्कि मैं खुद को एक अलग तरीके से सोचने पर मजबूर करती हूं।"

महामारी और क्वारंटीन के बीच पेरी अपने मंगेतर अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए उत्सुक हैं। वह पूरी तरह से सकारात्मक ²ष्टिकोण रख रही हैं, जो कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महसूस किया जा सकता है।

इस बारे में उन्होंने कहा, "मैं अच्छी और खुश हूं और मेरा शरीर भी अच्छा महसूस कर रहा है।" वह कहती हैं कि मन के खुश होने का मतलब है कि वह "शानदार प्रदर्शन दे सकती है"।

पैरी आने वाले समय में एक डिजिटल परफॉर्मेंस देने जा रही हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More