देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि लम्बी बीमारी के बाद आज हमारे साथी केबिनेट मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन की खबर सुनकर बहुत गहरा दुःख हुआ। वर्ष 1980 से स्व. मास्टर भंवर लाल मेघवाल और मेरा साथ रहा है। जनहित से जुड़े मुद्दों एवं दलित समाज के हित से जुड़ी समस्याओं को उन्होंने हमेशा प्रमुखता से उठाया। अपनी प्रतिभा एवं लगन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाई। प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
साभार-khaskhabar.com












