BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुंबई इंडियंस ने डीएचएल के साथ जुड़ने की घोषणा की

मुंबई| आईपीएल की गत विजेता मुंबई इंडियंस ने सोमवार को डीएचएल एक्सप्रेस के साथ जुड़ने की घोषणा की। डीएचएल आईपीएल के 2021 सत्र में मुंबई का प्रिंसिपल स्पॉंसर और आधिकारिक लॉजिस्टिक पार्टनर बना है।

डीएचएल एक्सप्रेस का किसी क्रिकेट टीम के साथ यह पहला करार है। इससे पहले वह रग्बी सेवेंस सीरीज, ईएसएल वन, मोटो जीपी और फॉर्मूला वन के साथ जुड़ चुका है।

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, "विश्व स्तरीय ब्रांड डीएचएल के साथ जुड़ना हमारे लिए खुशी की बात है। डीएचएल एक्सप्रेस के अंतरराष्ट्रीय मार्केट नेटवर्क तथा मुंबई के वैश्विक प्रशंसकों का संयोजन एक अनूठा आयाम है।"

डीएचएल एक्सप्रेस भारत के सीनियर वीपी आरएस सुब्रहमण्यन ने कहा, "वैश्विक स्तर पर डीएचएल ने खेलों के कई महत्पवूर्ण प्रारूपों का समर्थन किया है। इसमें फुटबॉल, रग्बी, फॉर्मूला वन और ई-स्पोटर्स भी शामिल है। आज हम दर्शकों के पसंदीदा खेल टी20 क्रिकेट से जुड़े हैं जो भारत में काफी प्रसिद्ध खेल है।"

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More