BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मायावती ने कहा, हाथरस कांड की सीबीआई से हो जांच

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हाथरस की गुड़िया के साथ हुई दरिदंगी के बाद हुई मौत को लेकर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग करने वाली बसपा मुखिया मायावती ने हाथरस कांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई है।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, "हाथरस के जघन्य कांड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरुआती जांच रिपोर्ट से जनता संतुष्ट नहीं लगती है। अत: इस मामले की सीबीआइ से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए। बसपा की यह मांग है।"

उन्होंने आगे लिखा, "देश के माननीय राष्ट्रपति यू.पी. से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में खासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दखल देने की भी उनसे पुरजोर अपील।"

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती इससे पहले भी हाथरस तथा बलरामपुर कांड को लेकर भाजपा नेतृत्व से योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी। इसके साथ ही उप्र की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर यहां राष्ट्रपति शासन की मांग कर चुकी है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More