BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

माधुरी दीक्षित ने बेची पंचकूला की कोठी

चंडीगढ़। अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने चंडीगढ़ के साथ लगे हरियाणा के पंचकूला में बनी अपनी कोठी बेच दी है। माधुरी को स्व. भजन लाल ने मुख्यमंत्री रहते वर्ष 1996 में अपने ऐच्छिक कोटे से यह प्लाट 2.50 लाख रुपए में दिया था। अब उन्होंने इस प्लाट पर बनाई कोठी 3.15 करोड़ रुपए में बेची है। उन्हें जब यह प्लाट मिला था, तब वे बॉलीवुड में छाई हुई थी। पंचकूला में सेक्टर-4 स्थित एक कनाल की इस कोठी (नंबर-310) का सौदा करने माधुरी के पति डॉ. श्रीराम माधव नैने पंचकूला आए थे। यह कोठी क्लियर ट्रिप डॉट कॉम के इंटरनेशनल मार्केट्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर अमित तनेजा ने खरीदी है।
अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में माधुरी चंडीगढ़ आई थी। इस प्लाट के लिए माधुरी ने 1996 में पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में 60 हजार रुपए जमा करवाए थे। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दूसरी दफा 1.75 लाख रुपए और जब्त करवाए गए थे। अब करीब 23 साल बाद उन्होंने यह कोठी 3.15 करोड़ रुपए में बेच दी है।

 

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More