BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महिला अत्याचार के खिलाफ फूट पड़ा गुस्से का गुबार, दिल्ली में निकाला कैंडल मार्च

नई दिल्ली। सात साल पहले दिसंबर में निर्भया केस के बाद देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ था। हैदराबाद और उन्नाव की घटनाओं के बाद अब एक बार फिर इसी मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। आज शाम राजधानी में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नेतृत्व में राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो वे और ज्यादा भडक़ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर ठंडे पानी की बौछार कर दी।

इससे कई युवतियां बेहोश हो गईं। कुछ को चोटें भी आई हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं और वे कई नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई सहित कई संगठनों ने हिस्सा लिया।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More