BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : बीजेपी-शिवसेना और अन्य दलों ने किया महागठबंधन का ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा-शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों के बीच गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की गई। हालांकि, अभी सीट-शेयरिंग को लेकर कोई बात नहीं कही गई है।


बता दें, फिलहाल 288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना के 63, कांग्रेस के 42 और एनसीपी के 41 सदस्‍य हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्‍म होगा।

पिछली बार 260 सीटों पर लड़ी थी भाजपा...
भाजपा ने 2014 में 260 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 122 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस ने 287 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसे 42 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं शिवसेना ने 282 सीटों पर चुनाव लड़ा और 63 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। शिवसेना को 19.35 फीसदी वोट मिले थे।

वहीं, राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 219 सीटों पर किस्मत आजमाई थी, लेकिन उसे सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 278 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 41 सीटों पर जीत मिली। शरद पवार की पार्टी राकांपा को 17 फीसदी वोट मिले थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। भाजपा जहां इस चुनाव में बुलंद हौसले के साथ उतरेगी वहीं शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के सामने पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More