BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

महाराष्ट्र में BJP की सरकार बनाने पर शिवसेना नेता संजय राउत का तंज, यह शपथ समारोह था या अंतिम संस्कार

मुंबई। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम में अचानक हुए बदलाव से शिवसेना और कांग्रेस सकते में आ गए हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार गठन पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण पर तंज करते हुए संजय राउत ने मराठी में ट्वीट कर कहा कि यह शपथ समारोह था या अंतिम संस्कार। इससे पहले भी महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाने पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने शरद पवार को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि अजित पवार कल शाम तक बैठक में मौजूद थे फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी के साथ चले गए। संजय राउत ने कहा कि अजित पवार और उनके साथ गए विधायकों ने महाराष्ट्र और शिवाजी महाराज को बदनाम किया है। अजित पवार ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है।


शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार वकील से मिलने के बहाने बाहर गए थे। सत्ता और पैसे के दम पर पूरा खेला हुआ है। अजित पवार नजर नहीं मिला पा रहे थे, अंधेरे में अजित पवार ने डाका डाला है। अजित पवार और उनके साथियों ने छत्रपति शिवाजी का नाम बदनाम कर दिया है। आज सुबह दो बार उद्धव ठाकरे से शरद पवार की बात हुई थी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More