BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

महाराष्ट्र में भारी बारिश, कोंकण में हाई अलर्ट

मुंबई । महाराष्ट्र में मुंबई सहित तटीय कोंकण में रविवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी रही और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो-पांच दिनों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लगातार बारिश होने के कारण, मुंबई की पवई झील में रविवार दोपहर से उफान आ गया। लोनावाला (पुणे जिले) में प्रसिद्ध पिकनिक स्थल भुशी डैम में भी क्षेत्र में तीन दिनों की बारिश के बाद जल प्रवाह बढ़ गया है, स्थानीय लोग इससे खुश हैं।

सप्ताहांत में, पूरे कोंकण क्षेत्र और पश्चिमी और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई और उत्साहित किसान बुवाई करने में व्यस्त हो गए।

मुंबई में रविवार को 8-10 सेंटीमीटर बारिश हुई।

आईएमडी के उप महानिदेशक के. एस. होसलिकर ने कहा कि सैटेलाइट और रडार छवियों के आधार पर, महाराष्ट्र और गुजरात के तटों के लिए ताजा भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

रात भर हुई भारी बारिश के कारण चेंबूर, किंग्स सर्कल, सायन, दादर, परेल, गोरेगांव और मलाड सहित मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया।

आईएमडी ने अपने अनुमान में अगले तीन दिनों (7 जुलाई तक) मुंबई, ठाणे, पालघर में और रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने और पुणे, नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, सतारा और कोल्हापुर में अगले दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहने की बात कही है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More