BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महाराष्ट्र में उथल-पुथल के संकेत! भैयाजी जोशी बोले, फड़णवीस ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगे नेता विपक्ष

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा है कि देवेंद्र फड़णवीस के नाम के आगे नेता विपक्ष का तमगा ज्यादा दिनों तक नहीं लगा रहेगा। जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहचान एक सीमित अवधि के लिए ही है। जोशी ने कहा कि विपक्ष का नेता या बहुत लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री बने रहना उनकी किस्मत में नहीं है।

ये दोनों ही छोटी अवधि के हैं, राजनीतिक उतार-चढ़ाव लोकतंत्र का एक हिस्सा हैं। शुक्रवार को नागपुर शहर में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की, जहां भाजपा के नेता प्रतिपक्ष फड़णवीस और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने खूब तालियां भी बजाईं। आरएसएस नेता ने कहा कि अपनी तमाम खामियों के बावजूद, लोकतंत्र अभी भी देश के लिए सबसे अच्छा शासन है, लेकिन अफसोस है कि संविधान से अधिकार पाने के बावजूद लोग अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन बने हुए हैं।

उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सरकारें होती हैं जो आती हैं और चली जाती हैं। सरकार बहुत बड़ी ताकत के साथ निहित होती है, जो समाज द्वारा बनाई जाती है। दुनियाभर में लोकतांत्रिक रूप में शासन की खामियां कम से कम हैं और यह सबसे आदर्श प्रणाली है।

जोशी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए सफलता प्राप्त करने के लिए आम जनता को जागृत होने की जरूरत है, क्योंकि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत उनमें ही निहित है। फड़णवीस पर जोशी की टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, क्योंकि वे सत्तारूढ़ शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी सरकार में राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत दे रहे हैं।

पिछले साल महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना वाले गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना सकी थी। मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों में लंबे समय तक तकरार चलने के बाद अंत में गठबंधन टूट गया। 288 सदस्यीय विधानसभा में 105 सीटें जीतने के बावजूद भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा और शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More