BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महाराष्ट्र कोरोनासंकट: कोरोना के 18 नए मामले आए सामने, राज्य में मरीजों की संख्या 320 हुई

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की 320 हो गई है। मुंबई में 16 और पुणे से 2 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र में वायरस से मरने वालों और संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। केरल (kerala) के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) ऐसा दूसरा राज्य है जो इस जानलेवा वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आयुक्त प्रवीण परदेसी ने बताया कि मरने वालों का कोई धर्म नहीं होता इसलिए कोराना के मरीजों के सभी शवों को जलाया जाएगा। उन्हें दफनाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंतिम संस्‍कार में पांच से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि शव को दफनाने से दूसरे व्यक्ति तक कोरोना वायरस के संक्रमण के पहुंचने की संभावना होती है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शव का जलाना ही बेहतर तरीका समझा है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More