BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मप्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9 हजार के करीब, अब तक 384 मौतें

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या नौ हजार के करीब पहुंच गई है। बीते 24 घंटों के दौरान 234 नए मरीज सामने आए, वहीं मरने वालों की संख्या 384 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब मरीजों की संख्या 8996 हो गई। इंदौर में 54 नए मरीज पाए जाने से इस विकसित शहर में मरीजों की संख्या बढ़कर 3687 हो गई है और राजधानी भोपाल में मरीजों की संख्या 1682 हो गई है। इसी तरह उज्जैन में मरीजों की संख्या बढ़कर 707 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में दिए गए आकड़ों के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों में सात मरीजों की मौत होने से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 384 हो गई है। अब तक इंदौर में 149, भोपाल में 61, उज्जैन में 59 मरीजों की मौत हुई है।

राहत की बात यह कि अब तक 5878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 241 मरीज स्वस्थ हुए। इंदौर में अब तक 2243 और भोपाल में 1157 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ हुए लोग अगर चाहें तो अपना 400 एमएल प्लाज्मा दान कर कई गंभीर मरीजों की जान बचा सकते हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More