BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मप्र में अंतर्राज्यीय सीमाएं सील करने पर विचार

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के मकसद से राज्य सरकार अंतर्राज्यीय सीमाएं सील करने पर विचार कर रही है।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि कोरोना की स्थिति की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 16 जिलों में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर हुई समीक्षा के दौरान कोरोना की चेन को तोड़ने के लिये सख्ती पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर बस परिवहन सेवाओं को बंद करने के साथ अन्य राज्यों की सीमाओं पर आवागमन से संक्रमण को रोकने के उपाय प्रभावित हो रहे हैं। आवागमन के कारण संक्रमण की चेन को तोड़ने की कार्यवाही भी प्रभावित हो रही है। इसलिए अंतर्राज्यीय सीमाओं को सील करने पर विचार किया गया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान का कहना है कि कोरोना की कठिन परिस्थिति में भी आम जनता को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सात मई को पहली किश्त के रूप में 1480 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जायेगी। किसानों की ऋण अदायगी की सीमा 30 मार्च को बढ़ाकर पहले 30 अप्रैल किया गया था। इसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। अब किसानों के 31 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान भी प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More