BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मनोज तिवारी का कांग्रेस-AAP से आग्रह, CAA के बारे में जनता को समझाएं, केजरीवाल बोले...

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया कि वे दिल्ली को जलने से रोकने के लिए लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में बताएं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में दोपहर तीन बजे एक साथ तीनों दलों को आना चाहिए।

तिवारी ने ट्वीट किया, आइए अपनी दिल्ली को जलने से बचाएं। राजनीति से ऊपर उठकर मुस्लिम समाज के संशय और भ्रम मिटाने के लिए साथ आएं। मैं श्री सुभाष चोपड़ा जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी को कल दोपहर तीन बजे सेंट्रल पार्क सीपी में मेरे साथ सीएए को समझने के लिए आमंत्रित करता हूं।

दिल्ली में अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और अभी भी लोग इस कानून को वापस लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएए को लेकर केजरीवाल ने कहा...

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है और न ही इसकी वर्तमान में कोई आवश्यकता है। केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि इस कानून से कुछ भी हासिल नहीं होगा। मैं केंद्र से आग्रह करता हूं कि फिलहाल इस कानून की कोई जरूरत नहीं है।

युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराना ही प्रमुखता होनी चाहिए। कानून को लेकर राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश को कानून और व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। केजरीवाल ने आगे कहा, लोगों में डर है, सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू, सिख और क्रिश्चियन भी डरे हुए हैं। लोग डरे हुए हैं कि वे अपनी नागरिकता कैसे साबित करेंगे।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More